पुस्तकालयों में डिजिटल परिवर्तन : अवसर, चुनौतियाँ और आगे की राह

PAPER ID:IJIM/Vol. 10 (III)/ /July/44-50/6

AUTHOR: कु० शालू [I]  (Shalu)डॉ बसवराज एम. टी. [II] (Dr. Baswraj M.T.)

TITLE :पुस्तकालयों में डिजिटल परिवर्तन : अवसर, चुनौतियाँ और आगे की राह

ABSTRACT: वर्तमान डिजिटल युग में सूचना प्रौद्योगिकी ने सभी क्षेत्रों को प्रभावित किया है, और पुस्तकालय भी इससे अछूते नहीं हैं। पारंपरिक पुस्तकालयों से डिजिटल पुस्तकालयों की ओर बढ़ना न केवल सूचना की पहुँच को सरल बनाता है, बल्कि ज्ञान के संरक्षण और प्रसार में भी क्रांतिकारी परिवर्तन लाता है । वर्तमान युग में टेक्नोलॉजी ने हर जगह अपनी जगह बना ली हैं | पुराने ज़माने की लाइब्रेरी, जहाँ धूल भरी किताबें और पसीने से तरबतर लाइब्रेरियन मिलते थे, अब धीरे-धीरे डिजिटल अवतार ले रही हैं। ये बदलाव सिर्फ जानकारी पाने को आसान नहीं बनाता, बल्कि ज्ञान को संभालने और ज्ञान के विस्तार के तरीके भी आज पूरी तरह बदल गये हैं |

इस रिसर्च पेपर में, लाइब्रेरी के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन से जुड़े पहलुओं को सांझा किया गया है – जैसे ई-बुक्स, तीर्व जानकारी मिलना, ऑटोमेशन , लेकिन कठिनाइयाँ भी कम नहीं हैं – टेक्निकल सपोर्ट की कमी, स्टाफ को ट्रेनिंग देना, और पैसे की किल्लत, सब कुछ शामिल है । साथ ही, इसमें ये भी बताया गया है कि आगे कैसे डिजिटल लाइब्रेरी को और बेहतर बनाया जा सकता है – कुछ बढ़िया टिप्स और स्ट्रैटेजीज़ भी शामिल की गई हैं । प्रस्तुत रिसर्च पेपर उन सबके लिए काम की है जो लाइब्रेरी साइंस, इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट या एजुकेशनल सेक्टर में डिजिटल की ओर बढ़ रहे हैं – थोड़ी बहुत उलझनें हैं, लेकिन रास्ता भी दिखाया गया है ।

KEYWORDS : (पुस्तकालय, सुचना एवं अनुसंधान, पारंपरिक पुस्तकालय, शोधकर्ता, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, लाइब्रेरी साइंस, इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट, कार्यप्रणाली, ई-पुस्तकें, डिजिटल डेटाबेस और क्लाउड स्टोरेज, ई-बुक्स, ई-जर्नल्स, ऑडियोबुक्स, वीडियो लेक्चर्स, लाइब्रेरी मैनेजमेंट, ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म्स

Click here to download Fulltext

Click here to download certificate (Author)

Click here to download certificate (Co-Author)

Quick Navigation